फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news multi task worker karsog application 3rd september

करसोग में मल्टीपर्पज वर्कर के लिए 3 तक कर सकते हैं आवेदन

Wed, 31 Aug 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news multi task worker karsog application 3rd september
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग में बेरोजगार युवाओं को जल शक्ति विभाग में रोजगार प्राप्त करने का एक और अवसर मिल गया है। यहां जल शक्ति विभाग के करसोग डिविजन में विभिन्न श्रेणियों के कुल 85 पद भरे जाने हैं।
विज्ञापन

इसके लिए जल शक्ति विभाग ने आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 3 सितंबर तक पैरा पंप ऑपरेटर, मल्टीपर्पज वर्कर और पैरा फिटर पद के लिए आवेदन जमा करवा सकते हैं। विभाग ने पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त निर्धारित की थी। ऐसे में जो अभ्यर्थी पहले तय अवधि तक आवेदन जमा नहीं कर सके थे, वे भी 3 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के करसोग डिविजन में विभिन्न श्रेणियों के कुल 85 पदों में से मल्टीपर्पज के 64, पैरा पंप ऑपरेटर के 16 और पैरा फिटर के 5 पद भरे जाएंगे। अधिशासी अभियंता रजत गर्ग का कहना है कि पैरा पंप ऑपरेटर, मल्टीपर्पज वर्कर और पैरा फिटर पद के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 3 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed