Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news Mining department's action to stop mining in khadd in Dharampur

Mandi News: धर्मपुर में खड्डों में खनन रोकने के लिए माइनिंग विभाग की कार्रवाई

Sat, 03 Dec 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news Mining department's action to stop mining in khadd in Dharampur
मंडी जिले के धर्मपुर की शिवद्वाला खड्ड के लिए बनाए गए मार्ग को गड्ढे कर किया बंद। - फोटो : Mandi
धर्मपुर (मंडी)। अवैध खनन को रोकने के लिए हाईकोर्ट के सख्त आदेशों के बाद माइनिंग विभाग ने धर्मपुर की खड्डों में पहुंचकर कार्रवाई की है। उन सभी खुफिया रास्तों को बंद कर दिया जहां से ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों का आना जाना रहता था।
विज्ञापन

जिला मंडी की माइनिंग अधिकारी शैलजा चौधरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इसमें पुलिस की टीम सहित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। धर्मपुर की खड्डों में हो रहे अवैध खनन को लेकर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें हाईकोर्ट ने सख्त आदेश जारी किए हैं कि अवैध खनन को रोका जाए। इस कारण खड्ड में हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए पुलिस ने एक जवान भी तैनात कर रखा है।
विज्ञापन

माइनिंग विभाग ने शनिवार को शिवद्वाला, बल्याणा और नल्याणा खड्डों में जाकर कार्रवाई की और रास्तों को बंद किया।
अवैध खनन को रोकने की काफी समय से मांग की जा रही थी। माइनिंग और पुलिस की टीम ने यह संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इसमें चेताया कि अगर कोई अवैध रूप से खनन करता हुआ पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। माइनिंग जिला अधिकारी शैलजा चौधरी ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
रास्ते बंद होने से स्थानीय ग्रामीणों में रोष
माइनिंग विभाग के खुफिया रास्तों को बंद करने से साथ लगते गांवों में वाहनों की आवाजाही रुक गई। इससे लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दो किडनी के मरीज हैं। उन्हें बार-बार अस्पताल ले जाना पड़ता है।
स्थानीय लोगों ओमचंद, बलबीर सिंह, रूपलाल, महिला मंडल की प्रधान अर्पणा देवी, सचिव रंजला देवी ने बताया कि बरसात के बाद लोग अपने पैसों से इस सड़क की मरम्मत करवाते हैं। इसे शनिवार को माइनिंग विभाग ने बंद कर दिया है। उन्होंने मार्ग को खोलने की मांग की है।

..........
गड्ढे में गिरकर राहगीर घायल
धर्मपुर (मंडी)। अवैध खनन रोकने के लिए माइनिंग विभाग ने धर्मपुर की खड्डों के लिए जाने वाले रास्तों को गड्ढे बनाकर बंद किया लेकिन ये गड्ढे मुसीबत बन गए। शनिवार शाम करीब सात बजे चुहड़ू रा बल्ह में अंधेरे में गुजर रहा एक व्यक्ति गड्ढे में गिरकर जख्मी हो गया। चिल्लाने की आवाज सुनते ही लोग मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया। गड्ढे में गिरकर चिल्लाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। लौंगणी पंचायत के पूर्व उपप्रधान ओम चंद ने बताया कि घायल को अस्पताल ले जाया गया है। घायल का नाम बलबीर है, जो चुहड़ू रा बल्ह का निवासी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed