फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news Message of patriotism given through tricolor rallies

तिरंगा रैलियों से दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

Sun, 14 Aug 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news Message of patriotism given through tricolor rallies
मंडी में पुलिस विभाग द्वारा बाइक पर निकाली गई तिरंगा यात्रा में भाग लेते पुलिस कर्मी। - फोटो : Mandi
मंडी। जिलेभर में रविवार को हर घर में तिरंगा लहराया। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में गांवों और शहरों में तिरंगा रैलियां निकाली गईं। भारत मां की जय के नारों से माहौल गुंजायमान रहा। मंडी शहर में पुलिस के जवानों ने बाइक पर सवार होकर तिरंगा रैली निकाल देशभक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन

रैली न्यू विक्टोरिया पुल से शुरू हुई और पूरे शहर की परिक्रमा के बाद सेरी पर खत्म हुई। जोगिंद्रनगर, सुंदरनगर, धर्मपुर, नेरचौक, सरकाघाट में आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम हुए। सोमवार को मंडी में जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह बल्ह उपमंडल के भंगरोटू मैदान में मनाया जा रहा है। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर समारोह की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने दी।
विज्ञापन

बता दें, पहले जिला स्तरीय समारोह मंडी के सेरी मंच पर आयोजित किया जाना था लेकिन सामान्य प्रशासन विभाग शिमला से प्राप्त निर्देशों की अनुपालना में समारोह स्थल को बदल कर कंसा चौक मैदान किया गया। बारिश के चलते मैदान की स्थिति को देखते हुए इसे अब भंगरोटू स्कूल मैदान में मनाने का फैसला लिया गया है। प्रात: 11 बजे भंगरोटू स्कूल मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी इत्यादि दल मार्चपास्ट की सलामी देंगे। समारोह में जिले की सामाजिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
......
ट्रक, टैक्सी यूनियनों ने निकाली तिरंगा रैली
नेरचौक (मंडी)। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर रविवार को नेरचौक बल्ह वैली ट्रक ऑपरेटर यूनियन और टैक्सी यूनियन ने तिरंगा रैली निकालकर देश भक्ति का संदेश दिया। तिरंगा रैली का शुभारंभ स्थानीय विधायक इंद्र सिंह गांधी ने किया।
उन्होंने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली में करीब 150 छोटे बड़े वाहन शामिल रहे। वहीं 15 अगस्त के जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर नेरचौक व्यापार मंडल ने करीब 1,000 दुकानदारों को तिरंगा झंडा दिया।

इस अवसर पर एसडीएम स्मृतिका नेगी और अन्य अधिकारियों ने भंगरोटू स्कूल में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर बल्ह भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र राणा, कुलदीप ठाकुर, ट्रक यूनियन के प्रधान फिरोज मोहम्मद सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed