फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, mela laga mahunaaga ra seraj janjheli tourism fair

मेला लागा माहूंनागा रा... पर झूम दर्शक

Sun, 12 Jun 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, mela laga mahunaaga ra seraj janjheli tourism fair
सराज घाटी के जंजैहली में आयोजित टूरिज्म फेस्टिवल की सांस्कृतिक संध्या में मौजूद लोग। - फोटो : Mandi
थुनाग (मंडी)। सराजघाटी के जंजैहली में टूरिज्म फेस्टिवल की पहली सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी गायक पाल सिंह और बीएस भारद्वाज के नाम रही। उन्होंने अपनी नॉन स्टॉप नाटियों और पहाड़ी गीतों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

बीएस भारद्वाज ने तेरे लोभा न झुरीए हां घर बार भूला, प्यारा लागदा झेचिए, झुरपुरा जाणा झुरपुरा जाणा, आजा रे आजा रे आदि नाटियों की प्रस्तुतियों से पंडाल में बैठे दर्शकों को खूब नचाया। पहली सांस्कृतिक संध्या में एडीएम मंडी अश्विनी कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने संध्या का शुभारंभ किया। संध्या में सुकेत नाटी किंग के नाम से मशहूर पाल सिंह ने मंच पर आते ही पहाड़ी गीत मेला लागा माहूंनागा रा, बांका लागा सुकेतड़िए तेरे धाटू, मेरी बालमा, आजा रे आजा रे, इन्हां बडियां जो तुड़का लायां ओ ठेकेदारणिए, ओ रीनू तेरे होटला रे पीणी शराबारी बोतलां, आदि नाटियों और गीतों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले नरेंद्र पहाड़िया ने झुरीए जीणा हुआ भारा, बेलुए बुरा आया जमाना गीत प्रस्तुत किए। महिला मंडल सदस्यों ने भी अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मेलोडी ऑफ सराज, क्वीन ऑफ सराज के प्रतिभागियों ने रैंप पर कैटवॉक कर अपनी अदा के जलवे बिखेरे। इस अवसर पर एडीएम मंडी, एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed