फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news Landslide threat in Fagu, Nagarni villages, three houses evacuated

Mandi News: फागु, नगारणी गांवों में भूस्खलन का खतरा, तीन मकानों को किया खाली

Thu, 24 Nov 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news Landslide threat in Fagu, Nagarni villages, three houses evacuated
मंडी के औट में दरक रही पहाड़ी। - फोटो : Mandi
नगवाईं (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन निर्माण के कारण औट के फागु, नगारणी गांवों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। वीरवार को प्रशासन, एनएचएआई और पुलिस टीम ने पुन: प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और तीनों गांवों से तीन घरों को खाली करने के निर्देश जारी किए। इन घरों के दरकने का खतरा है।
विज्ञापन

प्रभावित परिवारों के रहने की व्यवस्था हणोगी माता मंदिर में की गई है, लेकिन प्रभावितों ने अपने रिश्तेदारों के घरों में शरण लेने की बात कही है। जियोलॉजिकल विभाग की टीम ने भी सर्वे कर हालात का जायजा लिया है। बता दें कि बुधवार से इन गांवों के इर्द गिर्द फोरलेन के निर्माण का कार्य प्रशासन के आदेशों के बाद बंद है।
विज्ञापन

वीरवार को इन गांवों में फिर से भूस्खलन हुआ है और मलबा निर्माणाधीन फोरलेन पर गिरा है। वीरवार को भी यहां पहाड़ी के नीचे से पत्थर गिरे हैं। प्रभावित परिवारों में भगत राम पुत्र हरि राम, मस्त राम पुत्र हरि राम और ज्ञान चंद पुत्र मोहर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में करीब दो-तीन दर्जन परिवार खतरे की जद में हैं। एसडीएम बालीचौकी सिद्धार्थ आचार्य ने कहा कि तीन मकानों को खाली करने के आदेश दिए हैं।
...
फिलहाल ये उपाय होंगे
एनएचएआई की टीम को भू-स्खलन को रोकने के कुछ उपाय भी बताए हैं। इसमें कहा गया है कि 95 मीटर तक के एरिया को लोहे की जाली से कवर किया जाएगा। भूस्खलन से संवेदनशील इलाकों के नीचे बड़े डंगे लगाए जाएंगे। उधर, एसडीएम ने कहा किक प्रशासन ग्रामीणों के निरंतर संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed