फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, ladbharol, tain bus tipper collide, 12 injured

लडभड़ोल के तैण में बस और टिपर में टक्कर, 12 जख्मी

Thu, 16 Jun 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, ladbharol, tain bus tipper collide, 12 injured
तैण गांव के पास बस और टिपर की भिड़ंत में क्षतिग्रस्त बस।
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लडभड़ोल के तैण गांव में वीरवार दोपहर करीब एक बजे निजी बस और टिपर में भिड़ंत होने से बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल लडभड़ोल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है।
विज्ञापन

बस बैजनाथ से सांडापत्तन की ओर जा रही थी कि तैण के पास विपरीत दिशा से आ रहे टिपर के साथ जबरदस्त भिड़ंत हो गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को उतारकर लडभड़ोल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

हादसे में अधिकांश घायल ऊटपुर और सांडापत्तन के निवासी हैं। तहसीलदार लडभड़ोल मेघना गोस्वामी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उधर, इस हादसे की प्राथमिकी पुलिस थाना लडभड़ोल में दर्ज हुई है। हादसे के कारणों की जांच जारी है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने कहा कि दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में सवार किसी यात्री को गंभीर चोटें नहीं पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में कलावती (70), दरमेजा राम (80), सैणी देवी (64), जसोदा (70), नंदिनी (17) सभी निवासी ऊटपुर, महेंद्र सिंह (65) और रूमा देवी (43) निवासी घटौर और सुनीता देवी (42), प्रियांशी (9), पवना (54), नायशा (12) सभी निवासी सांडा तथा राकेश कुमार (43) निवासी भल्याण शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed