फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news Kotshera winner in Inter College Kho-Kho Competition

इंटर कॉलेज खो-खो स्पर्धा में कोटशेरा विजेता

Wed, 21 Sep 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news Kotshera winner in Inter College Kho-Kho Competition
सुंदरनगर के संस्कृत कॉलेज में आयोजित इंटर कॉलेज खो-खो प्रतियोगिता की विजेता कोटशेरा कॉलेज की टी? - फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। संस्कृत कॉलेज सुंदरनगर में आयोजित अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में कोटशेरा कॉलेज ने विजेता का खिताब हासिल किया। फाइनल मैच में कोटशेरा कॉलेज ने एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर को 13-10 के अंतर से हराया।
विज्ञापन

इससे पहले हुए पहले सेमीफाइनल मैच में कोटशेरा कॉलेज ने जोगिंद्रनगर को एक प्वाइंट और एक इनिंग से मात दी। दूसरे सेमीफाइनल मैच में एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर ने बिलासपुर को पांच प्वाइंट और एक इनिंग से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

तीसरे और चौथे स्थान के लिए हुए मैच में जोगिंद्रनगर कॉलेज ने बिलासपुर को 8-6 के अंतर से हरा दिया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यातिथि तकनीकी शिक्षा निदेशक विवेक चंदेल ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का एक अभिन्न अंग है। खेलकूद मनुष्य के मन को प्रसन्न और उत्साहित बनाए रखता है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ऋतेश शर्मा ने महाविद्यालय में उपस्थित सभी अतिथिगणों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की सहायक आचार्य प्रो. बंदना कुमारी ने किया। इस अवसर पर नगर परिषद की उपाध्यक्ष रक्षा धीमान, पार्षद चिंता डोगरा, डॉ. लीलाधर वात्स्यायन, प्रतियोगिता के मुख्य संरक्षक रविंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed