फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news khayod nalwad fair song

ख्योड़ नलवाड़ मेले में जीने के हैं चार दिन... पर मचाया धमाल

Wed, 21 Sep 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news khayod nalwad fair song
ख्योड़ नलवाड़ मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाते दर्शक।
गोहर (मंडी)। जिला स्तरीय ख्योड़ नलवाड़ मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या सारेगामापा फेम सुनील के नाम रही। उन्होंने मंच पर आते ही तेरे बिन नहीं जीणा मर जाना ढोलना, मेरे रश्के कमर, सावन में लग गई आग, तारे गिन-गिन राता नूं, झुरिए हुआ जियूना भारा, जीने के हैं चार दिन, खाई के पान बनारस वाला, रोहड़ू जाना मेरी आमिये सहित हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गीतों से पंडाल में बैठे श्रोताओं को खूब थिरकाया।
विज्ञापन

नन्हे कलाकार कर्मवीर सिंह ने पंजाबी गायक दिवंगत सिद्धू मूसेवाला के रैप गीत सुना कर मनोरंजन किया। युवा गायक विवेक मौर्य ने कजरा मुहब्बत वाला, लक ट्वेंटी ऐट कूड़ी दा, बदतमीज दिल, तू सिर्फ मेरा महबूब मैं तेरी महबूबा गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

सुंदरनगर के सुरेश सोहेल ने मंच पर आते ही एक हसीना थी इक दीवाना था, तेरे कानों रा झुमका भाभिए, कुल्लू ते आया मेरा रुणझुणुआं, मेरेया शराबणुआ आदि गीत गाकर श्रोताओं को नाचने पर विवश कर दिया। इससे पहले सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललित चैलचौक, टीकम राणा कुठेहड़, दिव्य जागृति दाड़ी, रश्मि रंजन डीएवी स्कूल गोहर, वैभव चौहान, कुलदीप उर्फ दीपक कोहलू ने भी बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। संध्या में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में नाचन के विधायक विनोद कुमार ने शिरकत की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed