फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, jogindernagar current street light, one injured

जोगिंद्रनगर में स्ट्रीट लाइट बदलते लगा करंट

Tue, 28 Jun 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, jogindernagar current street light, one injured
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर की स्ट्रीट लाइट बदलते समय निजी ठेकेदार के एक कर्मचारी को करंट लग गया। इससे वह जमीन पर गिरकर चोटिल हो गया। स्थानीय लोगों ने कर्मचारी को सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते उसे टांडा रेफर कर दिया है। घायल की पहचान देवी चंद (42) निवासी घमरेहड़ (जोगिंद्रनगर) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह शहर में नगर परिषद की पुरानी स्ट्रीट लाइटों को बदल कर नई लाइटें लगाई जा रही थीं। इस दौरान खंभे पर अचानक करंट के झटके से देवी चंद सड़क पर सिर के बल गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां से उसे टांडा मेडिकल अस्पताल रेफर किया लेकिन नाजुक हालत को देखते हुए उसे पालमपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने देवी चंद के उपचार के लिए 5,000 और नगर परिषद ने 10,000 की फौरी राहत दी है। जोगिंद्रनगर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी प्रीतम जरियाल से कहा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed