फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news jogindera devi won painting competition thunag mandi

चित्रकला स्पर्धा में जोगिंद्रा देवी अव्वल

Sun, 14 Aug 2022 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news jogindera devi won painting competition thunag mandi
थाची पंचायत में आयोजित स्वच्छता पखवाड़े में चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता में भाग लेते प्रत - फोटो : Mandi
थुनाग (मंडी)। नेहरू युवा केंद्र मंडी और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से रविवार को सराज क्षेत्र के थाची गांव में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। इसमें लोगों को स्वच्छता का संदेश देने के लिए चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया।
विज्ञापन

इसमें स्थानीय पंचायत के उपप्रधान एवं सराज वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष गुमत राम बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। स्थानीय महिला एवं युवक मंडलों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। स्वयंसेवी सीता देवी और मीना देवी ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में सराज वेलफेयर सोसायटी थाची सहित युवा मंडल एवं महिला मंडल के करीब 20 सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इसमें जोगिंद्रा ने प्रथम स्थान हासिल किया। किरणा ने दूसरा और कुसुमा देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। नारा लेखन में गोविंदा प्रथम, किरणा दूसरे और निरंजना तीसरे स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि गुमत राम विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अहम कार्य है। हमें अपने घरों की तरह अपने आस पड़ोस, बाजारों, गलियों और खेत खलिहानों को स्वच्छ रखना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed