फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news interrogation, topper candidate police paper exam

पुलिस पेपर लीक मामले में मंडी के टॉपर अभ्यर्थियों से पूछताछ

Sun, 08 May 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news interrogation, topper candidate police paper exam
मंडी। पुलिस भर्ती पेपर लीक के तार मंडी जिले से भी जुड़े हुए हैं। 70 फीसदी से अधिक अंक लेने वाले करीब 50 परीक्षार्थी पुलिस के रडार में हैं।
विज्ञापन

रविवार को इनसे विभिन्न थानों में पूछताछ की गई है। मामले में जल्द गिरफ्तारियां संभव हैं। इन्हें पेपर कहां से मिला? कौन-कौन इस रैकेट में मंडी जिले में शामिल रहा, इसकी जांच एसआईटी के अलावा स्थानीय पुलिस भी कर रही है। उधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि सभी से संदेह के आधार पर पूछताछ की जा रही है। इनमें 74-74 अंक लेने वाले दो मामा, भांजा भी हैं, जो बल्ह से संबंधित हैं।

पुलिस सभी के पुराने रिकार्ड भी खंगाल रही है। बता दें कि मंडी जिले में पुलिस आरक्षी के 194 पदों के लिए 14 केंद्रों में 13,753 युवाओं ने लिखित परीक्षा दी थी। 5,144 युवा परीक्षा में पास हुए। प्रतिदिन 500 युवाओं को दस्तावेज की जांच के लिए बुलाया जा रहा था। 22 मई तक यह जांच होनी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed