{"_id":"6307ad62541a7b793c0d127e","slug":"mandi-news-himachal-news-halyatar-drinking-water-scheme-question-raised-mandi-news-sml4195102126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्यातर पेयजल योजना पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्यातर पेयजल योजना पर उठाए सवाल
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। ग्राम पंचायत हल्यातर की बैठक प्रधान बंती देवी की अध्यक्षता में हुई। इसमें जल शक्ति विभाग की निर्माणाधीन हल्यातर उठाऊ पेयजल योजना पर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि इस योजना से पंचायत के गांवों को लाभ नहीं होगा, बल्कि अन्य क्षेत्रों को लाभ मिलेगा।
पंचायत उपप्रधान जगत पाल ने बताया कि जल शक्ति विभाग अपनी मनमर्जी से पाइपलाइन बिछा रहा है। इसका पंचायत के अधिकांश गांवों को लाभ नहीं होगा। मांग उठाई कि हल्यातर पंचायत के सभी गांवों को इस पेयजल योजना का लाभ दिलाया जाए।
स्थानीय निवासी देशराज, रेखा देवी, लता देवी, परस राम, श्याम लाल, भीमा देवी आदि ने बताया कि पूर्व में पंचायत के लिए पेयजल योजना हल्यातर से पेयजल आपूर्ति होती थी। योजना की पाइपें गलने सड़ने और पेयजल स्रोत में पानी की कमी के कारण योजना बंद हो गई थी। इसी योजना को नए सिरे से बनाया जा रहा है लेकिन इससे बरवाल, बुराहली, सरोआ, हल्यातर, हाजरी, झाठ और घरवासड़ा गांवों के कई हिस्सों में पेयजल आपूर्ति न होने की आशंका है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के माध्यम से समस्या को जल शक्ति विभाग और स्थानीय विधायक के समक्ष उठाया है। अभी तक आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने सरकार और विभाग से मांग की है कि हल्यातर पंचायत में बिछाई जा रही पाइपलाइन को सभी गांवों तक बिछाया जाए।
ऐसा न होने पर ग्रामीण आंदोलन करने से गुरेज नहीं करेंगे। बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि यदि कुछ घर वंचित रहते हैं तो वहां के लिए शीघ्र ही नई योजना बना कर सुविधा दी जाएगी। जल शक्ति विभाग बग्गी के अधिशासी अभियंता प्रवीण गुप्ता ने कहा कि समस्या का समाधान किया जाएगा। संवाद