{"_id":"62f543b38841e97cb438255a","slug":"mandi-news-himachal-news-gohar-in-volleyball-chess-in-padhar-school-sports-chauntra-mandi-mandi-news-sml418154944","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में गोहर, चैस में पधर विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल में गोहर, चैस में पधर विजेता
विज्ञापन
चौंतड़ा में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा।
- फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। चौंतड़ा स्कूल में आयोजित चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। जिला स्तरीय खेलकूद में टेबल टेनिस में बल्ह जोन विजेता बना।
वॉलीबाल में गोहर ने पहला और भराड़ी जोन ने दूसरा स्थान हासिल किया। योग में धर्मपुर ने खिताब जीता। जोगिंद्रनगर जोन की टीम दूसरे स्थान पर रही। चैस में पधर जोन विजेता, करसोग उपविजेता रहा। खो-खो में सुंदरनगर जोन विजेता और गोहर उपविजेता रहा।
बैडमिंटन में मंडी सदर ने पहला और भराड़ी जोन ने दूसरा स्थान हासिल किया। पीटी में बल्ह जोन ने पहला और सुंदरनगर ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में 18 जोन के 880 प्रतिभागी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वीरवार को एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि खेलों से खिलाड़ियों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। जिलास्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अनुशासन में रहकर पुरस्कार जीते, इसके लिए सभी प्रतिभागी बधाई के पात्र हैं।
चौंतड़ा राजकीय पाठशाला के प्रधानाचार्य कल्याण ठाकुर ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए पुख्ता प्रबंध किए थे। इससे पहले उन्होंने एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा को शॉल, टोपी और स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया। संवाद