फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news fraud 46 lakhs managing director private company nerchowk

कंपनी के प्रबंध निदेशक से 46 लाख की ठगी

Tue, 27 Sep 2022 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news fraud 46 lakhs managing director private company nerchowk
नेरचौक (मंडी)। इंडस्ट्रियल एरिया में एक कंपनी के प्रबंध निदेशक से 46,32,860 की धोखाधड़ी हुई है। आरोप महाराष्ट्र के कुछ व्यवसायियों पर लगे हैं कि आठ करोड़ का ऋण चुकता करने के लिए पहले झांसे से पैसा ले लिया। अब पैसा लौटा नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

फोन और अन्य किसी तरह से आरोपियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। प्रबंधक निदेशक ने मामले की शिकायत बल्ह पुलिस थाना में की है। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थाना बल्ह के अंतर्गत विवेक बसंतराय निवासी हरीपुर तहसील सुंदरनगर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह निजी कंपनी में इंडस्ट्रियल एरिया नेरचौक में मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि महाराष्ट्र निवासी गुरमीत सिंह, प्रभाकर बुरा और कोमल सुभाष मेहता ने अपने कुछ साथियों के साथ ऋण चुकाने के लिए मांगे थे। उनका कहना था कि 8 करोड़ का लोन चुकाना है। कुछ पेमेंट फंसी हैं, आते ही आठ करोड़ का लोन चुकता करने के साथ उधार ली रकम भी चुका देंगे। झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने 46,32,860 रुपये दे दिए। उसके बाद उन्होंने उसका फोन सुनना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्राचार भी किया, जिसका उत्तर नहीं आया। अब बल्ह पुलिस थाना में शिकायतकर्ता ने शिकायत सौंपी है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। संवाद
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed