फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news first time in Mandi Sadar Vidhan Sabha, voter will be identified with QR code voter slip

मंडी सदर विधानसभा में पहली बार क्यूआर कोड वाली वोटर स्लिप से होगी मतदाता की पहचान

Thu, 10 Nov 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news first time in Mandi Sadar Vidhan Sabha, voter will be identified with QR code voter slip
मंडी। प्रदेश विधानसभा चुनाव में मंडी जिले की सदर विधानसभा क्षेत्र में पहली बार निर्वाचन आयोग क्यूआर कोड वोटर स्लिप का उपयोग करने जा रहा है।
विज्ञापन

मतदाता जैसे ही वोटर पर्ची लेकर बूथ पर जाएगा वहां मतदान अधिकारी बूथ लेवल एप से उसकी वोटर स्लिप स्कैन करेगा। स्कैन करते ही मतदाता की पूरी जानकारी पोलिंग स्टाफ के सामने होगी। इसी से वह मतदाता की उपस्थिति मार्क कर सकेगा।
इससे चुनाव करवाने वाले अधिकारियों को मतदाता की पहचान स्थापित करने और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने में मदद मिलेगी। इस बूथ लेबल एप के माध्यम से फर्जी वोटिंग रोकने में भी मदद मिलेगी। इंटरनेट न होने पर भी ऑफलाइन में भी यह एप काम करेगा।
विज्ञापन

अगर कोई मतदाता उपस्थिति दर्ज करने के बाद भी मतदान करने के लिए मना कर देता है तब भी ऐसे मामले को दर्ज किया जा सकता है। मंडी सदर विधानसभा के अतिरिक्त हमीरपुर जिले की हमीरपुर, कांगड़ा जिले की धर्मशाला और शिमला जिले की शिमला शहरी सीट पर मतदान में क्यूआर कोड वोटर स्लिप का उपयोग होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed