फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news, Farmers and gardeners wandering for fertilizers mandi district

Mandi News: मंडी में खाद के लिए भटक रहे किसान-बागवान

Tue, 29 Nov 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news, Farmers and gardeners wandering for fertilizers mandi district
करसोग/गोहर (मंडी)। जिला मंडी समेत प्रदेश में खाद का संकट गहरा गया है। इससे हजारों किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों और बागवानों को रबी सीजन में बिजाई और सेब के बगीचों में डालने के लिए 15:15 और 12:32:16 खाद की आवश्यकता है।
विज्ञापन

इसके लिए किसान सोसायटियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन किसानों और बागवानों को खाद नहीं मिल रही है। खाद की कमी की वजह से हिमफेड के गोदाम भी खाली पड़े हैं। किसानों के सामने समय पर मटर, आलू और गेहूं आदि की बिजाई की समस्या खड़ी हो गई है। सर्दियों के मौसम में बारिश होते ही बगीचों के काम भी शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए बागवानों को सेब के पौधों में खाद डालने का इंतजार है। खाद उपलब्ध न होने से किसानों और बागवानों के सामने फसल की अच्छी पैदावार लेने का भी संकट पैदा हो गया है। हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त का कहना है कि प्रदेश में खाद की कमी को जल्द ही दूर किया जाएगा। सप्लाई ऑर्डर जारी किया जा रहा है। कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि खाद उपलब्ध न होना सरकार की नाकामी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
नहीं हुआ 12:32:16 का आवंटन
हिमफेड के पास 12:32:16 खाद की करीब 520 मिट्रिक टन की डिमांड है, लेकिन सरकार की तरफ से आवंटन न होने की वजह से अभी तक खाद का सप्लाई ऑर्डर जारी ही नहीं हुआ है। इसी तरह से प्रदेश में 15:15 खाद की भी करीब 260 मिट्रिक टन की आवश्यकता है। इसके लिए हिमफेड ने सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया है।

...
पर्याप्त मात्रा में मिले खाद
किसान सभा बल्ह के अध्यक्ष प्रेम चंद चौधरी का कहना है कि रबी सीजन में किसानों और बागवानों को 12:32:16 खाद की अधिक आवश्यकता है। समय पर खाद नहीं मिलने से इसका असर गेहूं सहित अन्य फसलों के उत्पादन पर पड़ सकता है। कहा कि सरकार को जल्द से जल्द पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed