फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news Eight injured in tipper-traveller collision in out

Mandi News: औट में टिपर-ट्रैवलर की टक्कर में आठ घायल

Sun, 27 Nov 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news Eight injured in tipper-traveller collision in out
मंडी सदर क्षेत्र के औट के पास दो वाहनों में टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : Mandi
मंडी/नगवाईं (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली हाईवे में औट के पास रविवार को टिपर और ट्रैवलर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में छह सैलानियों समेत आठ घायल हो गए। इनमें चार गंभीर घायल हैं जिनमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन

इनकी हालत को देखते हुए उन्हें नागरिक अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है। वहां से एक को पीजीआई रेफर कर दिया है। चार अन्य घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगवाईं लाया गया। जानकारी के मुताबिक शनि मंदिर के पास एक टिपर जोकि कुल्लू की तरफ से आ रहा था, विपरीत दिशा से आ रहे टेंपो ट्रैवलर के साथ टकरा गया।
विज्ञापन

घटना में ट्रैवलर में सवार 12 में से छह लोग घायल हो गए, जबकि टिपर में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों में ऋषभ (28) पुत्र गणेश निवासी वलकुम जिला थाणे महाराष्ट्र, नितेश (22) पुत्र आंशुमान निवासी पिसवाई जिला राजकोट मुंबई, सुमितेश (21) पुत्र गणेश निवासी कोठी मिरस वलकुम मुंबई, सन्माथि (24) पुत्री अमर पिस्वाल निवासी जांबुल फट्टा जिला ठाणे मुंबई, वर्षदर्शन पाटिल (22) पुत्र गजानंद पाटिल निवासी पिसवाई जिला राजगढ़ मुंबई, प्राची (27) पुत्री संजय निवासी खड़ा पड़ा कल्याण जिला ठाणे मुंबई घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिपर में सवार टीकम राम (23) पुत्र भीमी राम निवासी रेरी बजौरा तहसील भुंतर जिला कुल्लू और दीपक (30) पुत्र राधा कृष्ण निवासी मंगुवाल तहसील नालागढ़ जिला सोलन शामिल है। गंभीर रूप से घायलों में नितेश को पीजीआई रेफर किया गया है, जबकि दीपक, प्राची और सन्माथि को कुल्लू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed