{"_id":"61325acf8ebc3e0e8d6f5407","slug":"mandi-news-himachal-news-chitta-recovered-from-youth-in-pungha-mandi-news-sml382614415","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंघ में युवक से चिट्टा किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंघ में युवक से चिट्टा किया बरामद
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। मंडी पुलिस के विशेष जांच दल ने पुंघ में हाईवे पर नाके के दौरान कुल्लू जिला निवासी एक युवक से 35.76 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसे सुंदरनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। विशेष जांच दल ने मुख्य आरक्षी टेकचंद के नेतृत्व में सुंदरनगर हाईवे पर नाका लगा रखा था।
इस दौरान एक युवक पुलिस दल को देखकर घबरा गया। जब उसे जांच के लिए रोका गया तो उसके पास से 35.76 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस ने आरोपी अमन निवासी टेगु बेहड़ तहसील भुंतर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद