{"_id":"62fbd597b274e42b304ac0fc","slug":"mandi-news-himachal-news-children-captivated-by-presenting-a-colorful-program-mandi-indepandent-day-mandi-news-sml4185438150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर मोहा मन
विज्ञापन
भंगरोटू स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
- फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर/सुंदरनगर/कोटली (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया। पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड की टुकड़ियों की ओर से आयोजित मार्चपास्ट की सलामी ली। स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्यातिथि डॉ. विशाल शर्मा ने आजादी के इतिहास पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ नागरिकों, पूर्व सैनिकों और विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।
सुंदरनगर। शहर के जवाहर पार्क में खंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने तिरंगा झंडा फहराया और पुलिस, होमगार्ड के जवानों, एनसीसी, एनएसएस के स्वयंसेवकों एवं पूर्व सैनिकों की ओर से प्रस्तुत परेड की सलामी ली। एनटीपीसी कोल डैम स्टेशन में महाप्रबंधक कुलविंदर सिंह ने ध्वजारोहण किया। ब्लॉक कांग्रेस सुंदरनगर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक सोहन लाल ने ध्वजारोहण किया। बीएसएल परियोजना में मुख्य अभियंता संजीव दत्त शर्मा ने तिरंगा फहराया। विश्व भारती स्कूल में प्रधानाचार्य खेमचंद ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। उच्च पाठशाला डोलधार में सेवानिवृत्त हवलदार बलवंत ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान स्कूूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मन मोह लिया।
कोटली। तुुंगल क्षेत्र की कोटली स्कूल में एसडीएम रमेश कुमार कटोच की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। टुकड़ियों ने मुख्यातिथि को सलामी दी। मुख्यातिथि ने महावीर चक्र विजेता सूबेदार कांशी राम, शहीद सोहन सिंह की वीर नारी, स्वतंत्रता सेनानी देवराम की पत्नी हरि देवी, कर्नल प्रताप सिंह, शहीद सोहन सिंह की पत्नी सोमा देवी, पूर्व सैनिक लीग कोटली के अध्यक्ष सूबेदार पूर्ण चंद, 30 से अधिक जाने बचाने वाले एचआरटीसी के कंडक्टर नंद किशोर की पत्नी चिंता देवी, कोरोना वॉरियर शांता शर्मा सहित अन्य लोगों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
टिहरा। सरकाघाट के बतैल स्थित आंबेडकर भवन में ज्येष्ठ एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम मनाया। इसमें आसपास के क्षेत्र से आए वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, युवाओं तथा बच्चों ने भाग लिया। डॉ. सुरेश शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर लोगों को आजादी के बारे में अवगत करवाया। संवाद