फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, case filed against former nachan congress candidate lal singh kaushal

नाचन के पूर्व प्रत्याशी लाल सिंह समेत छह पर केस दर्ज

Tue, 28 Jun 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, case filed against former nachan congress candidate lal singh kaushal
सुंदरनगर (मंडी)। धनोटू-बग्गी मार्ग पर सोमवार को चक्का जाम करने पर नाचन से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी लाल सिंह कौशल सहित छह लोगों के खिलाफ पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को बीएसएल नहर के किनारे धनोटू से लेकर बग्गी तक सड़क की खस्ताहाल को लेकर ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता लाल सिंह कौशल के नेतृत्व में दो घंटा चक्का जाम किया था। ग्रामीणों ने बीबीएमबी की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए उन्हें अल्टीमेटम दिया है कि अगर जल्द ही सड़क की मरम्मत न की गई तो वे बीएसएल परियोजना के मुख्य अभियंता के कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को विरोध जताने के लिए दर्जनों ग्रामीणों ने लाल सिंह कौशल के नेतृत्व में सड़क पर चक्का जाम किया था। इस कारण दर्जनों वाहन जाम में फंस गए।
जाम में फंसे महादेव निवासी एक ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर चक्का जाम करने पर लाल सिंह कौशल सहित करीब छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इधर, थाना प्रभारी धनोटू बोधराज ने बताया कि धनोटू-बग्गी मार्ग पर चक्का जाम करने पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed