फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news car fell ditch, the teacher died karsog sukkibain station

Mandi News: शोक मनाने जा रहे दंपती की कार खाई में गिरी, अध्यापिका की मौत

Fri, 25 Nov 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news car fell ditch, the teacher died karsog sukkibain station
मंडी के सुक्कीबाईं में दुर्घटनाग्रस्त कार। हादसे में महिला की मौत हो गई। - फोटो : Mandi
गोहर (मंडी)। चैलचौक-करसोग मार्ग पर सुक्कीबाईं के पास शुक्रवार दोपहर बाद करीब 3 बजे एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से अध्यापिका की मौत हो गई। शिक्षक पति गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। अध्यापिका की पहचान पूनम गुप्ता (44) पत्नी राकेश गुप्ता निवासी करसोग के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पूनम गुप्ता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुराग में कार्यरत थीं। दंपती किसी रिश्तेदार की मौत का शोक मनाने बग्गी आ रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायल पति राकेश गुप्ता (45) नागरिक अस्पताल गोहर में उपचाराधीन है। पुलिस के अनुसार करसोग का दंपती अपनी कार (एचपी 30 4747) पर सवार होकर करसोग से बग्गी अपने रिश्तेदार की मौत पर शोक जताने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पूनम गुप्ता की चाची का निधन हो गया था, जहां पर दसवें के दिन ये दोनों शरीक होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान सुक्कीबाईं के पास शुक्रवार करीब तीन बजे अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण महिला पूनम गुप्ता की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि शिक्षक पति राकेश गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। जख्मी शिक्षक को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए नागरिक चिकित्सालय गोहर पहुंचाया। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed