फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news BSC first year papers should be re-checked: Jaswal

बीएससी प्रथम वर्ष के पेपर दोबारा हों चेक : जसवाल

Thu, 24 Nov 2022 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news BSC first year papers should be re-checked: Jaswal
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से जारी बीएससी प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम बेहद खराब रहा है। परिणाम से विद्यार्थी भी संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन

एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर की केंद्रीय छात्र परिषद के संयुक्त सचिव अनित जसवाल ने आरोप लगाया कि पेपर चेक करने में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोताही बरती है।
विज्ञापन

कहा कि किसी भी कॉलेज का परीक्षा परिणाम 20 प्रतिशत से अधिक नहीं रहा है। विद्यार्थी जिन विषयों में पास होने को लेकर बिल्कुल आश्वस्त थे, उनमें उन्हें फेल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन विषयों का पेपर अच्छा नहीं हुआ है, उनमें पास कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रेस मार्क्स लगाकर पास किए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनका रिजल्ट अपडेट करके उनके ग्रेस मार्क्स हटाकर फेल कर दिया गया है तथा कुछ समय पश्चात दोबारा अपडेट कर उन्हें पास कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि बीएससी प्रथम वर्ष के पेपर दोबारा चेक किए जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed