फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, athletics center, two player participate, national games

एथलेटिक्स सेंटर के दो धावक नेशनल स्पर्धा में लेंगे हिस्सा

Tue, 28 Dec 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, athletics center, two player participate, national games
जोगिंद्रनगर (मंडी)। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी एथलेटिक प्रतियोगिता में एथलेटिक्स सेंटर जोगिंद्रनगर के दो खिलाड़ी प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। कर्नाटक के मंगलौर में चार से सात जनवरी तक होने वाली प्रतियोगिता में देश के करीब अढ़ाई सौ विश्वविद्यालय की टीमों के 1500 धावक हिस्सा लेंगे। इसमें एथलेटिक्स सेंटर के धावक रोहित भी भाग लेंगे।
विज्ञापन

रोहित जोगिंद्रनगर कॉलेज का छात्र है। लड़कियों के वर्ग में तमन्ना पांच हजार मीटर दौड़ में जौहर दिखाएंगी। यह प्रतियोगिता सात से दस जनवरी को ओड़ीसा के भुवनेश्वर में होगी। इस प्रतियोगिता में देश के 200 से अधिक विवि की लगभग 1500 धाविकाएं भाग लेंगी।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम की पांच खिलाड़ियों में तमन्ना भी शामिल है। खेल प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर ने दावा किया कि एथलेटिक्स सेंटर के दोनों खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश की टीम के लिए गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम देश भर में रोशन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed