{"_id":"630e4ca6b0953e4f1a39beaa","slug":"mandi-news-himachal-news-all-three-student-organizations-roared-in-jogindernagar-college-mandi-news-sml420060033","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगिंद्रनगर कॉलेज में गरजे तीनों छात्र संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगिंद्रनगर कॉलेज में गरजे तीनों छात्र संगठन
विज्ञापन
जोगिन्द्रनगर कॉलेज में अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करते एनएसयूआई के कार्यकर्ता।
- फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को एसएफआई, एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के एक साथ धरने-प्रदर्शन से माहौल तनावपूर्ण हो गया। नई शिक्षा नीति के खिलाफ कॉलेज में एसएफआई का प्रदर्शन चल रहा था तभी मुख्य द्वार पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी शुरू कर दी।
भूख हड़ताल पर बैठे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने भी कॉलेज में विद्यार्थियों की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने तीनों छात्र संगठनों के पदाधिकारियों से बात कर माहौल शांत करवाया। मंगलवार को गांधी वाटिका से महाविद्यालय परिसर तक एसएफआई ने नई शिक्षा नीति के खिलाफ रोष रैली निकाली।
संगठन के पदाधिकारियों रमन, अमित ठाकुर, रोहित आदि ने कहा कि नई शिक्षा नीति से विद्यार्थियों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। प्राध्यापक न होने के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। एबीवीपी इकाई अध्यक्ष विवेक, उपाध्यक्ष शुभम ठाकुर, सचिव शिवम आदि ने बताया कि कॉलेज प्रशासन को प्राध्यापकों के रिक्त पदों को जल्द भरने को लेकर ज्ञापन सौंपे लेकिन कार्रवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन
इसलिए भूख हड़ताल की जा रही है। कॉलेज प्राचार्या सुनीता सिंह ने कहा कि कॉलेज में विद्यार्थियों की सुविधा के अनुरूप शैक्षणिक आधारभूत ढांचे का विस्तार किया गया है। जिन विषयों के प्राध्यापक नहीं हैं उन्हें जल्द भरने को लेकर शिक्षा निदेशालय से पत्राचार किया जा रहा है। संवाद