फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news agitation mandi fourlane affected choti kashi

छोटी काशी में गरजे फोरलेन प्रभावित

Wed, 31 Aug 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news agitation mandi fourlane affected choti kashi
जमीनों का उचित मूल्यांकन न करने के विरोध में प्रदर्शन करते प्रस्तावित पठानकोट-मंडी फोरलेन के प्? - फोटो : Mandi
मंडी/पधर। नारला से मंडी तक के फोरलेन प्रभावित किसानों ने बुधवार को फोरलेन समन्वय समिति के बैनर तले मंडी बाजार में रोष रैली निकालकर धरना-प्रदर्शन किया। विक्टोरिया पुल से डीसी कार्यालय तक रोष रैली निकाली गई।
विज्ञापन

प्रभावित किसानों ने फोरलेन की जद में आ रही जमीनों की कीमत का उचित मूल्यांकन न किए जाने पर जमकर नारेबाजी की। फोरलेन समन्वय समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में डीसी मंडी को ज्ञापन भी सौंपा गया। समन्वय समिति अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि उपमंडल प्रशासन ने फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों किसानों की जमीनों की कीमत का जो मूल्यांकन किया है, वह तर्कसंगत नहीं है।
विज्ञापन

जल्द ही मुख्यमंत्री के साथ समन्वय समिति का एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा और अपनी मांगें एक बार पुन: मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएंगी। बावजूद इसके सरकार प्रभावित किसानों के हक में फैसला नहीं लेती है तो आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। प्रभावित किसान सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों का घेराव भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बारे में समन्वय समिति पहले भी मुख्यमंत्री के साथ-साथ जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को समस्या से अवगत करवा चुकी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर मामला उठाया है लेकिन कोई संज्ञान अभी तक नहीं लिया गया है।

उन्होंने चेताया कि किसान अपनी जमीनों को कौड़ियों के भाव नहीं बिकने देंगे। यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार चार गुना मुआवजा सर्किल रेट की बजाय मार्केट रेट पर उपलब्ध नहीं करवाती। सरकार और प्रशासन ने जो दाम तय किए हैं उसका चार गुना मुआवजा भी अगर सरकार देती है तो उससे भी प्रभावितों का पुनर्वास और पुनर्स्थापन नहीं हो पाएगा।
इस दौरान फोरलेन समन्वय समिति पदाधिकारी जोगिंद्र सिंह गुलेरिया, हेम सिंह ठाकुर, यशोद्धा, नंद बजीर और रूप सिंह सहित अन्य गण्यमान्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed