फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news 82.39 percent polling in CM's constituency Seraj

सीएम के हलके सराज में 82.39 प्रतिशत मतदान

Sun, 13 Nov 2022 06:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news 82.39 percent polling in CM's constituency Seraj
मतदान के दौरान स्याही लगाने के लिए हाथों की दोनों अंगुलियां आगे करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : Mandi
मंडी। जिला मंडी में विस चुनाव-2022 की मतदान प्रक्रिया शुक्रवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुई। प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद 2017 के मुकाबले जिले में करीब 1.52 फीसदी कम मतदान दर्ज किया गया है। हालांकि इस आंकड़े में आंशिक बदलाव हो सकता है। द्रंग, मंडी और बल्ह में पोलिंग का ग्राफ गिरा जबकि अन्य में सुधार हुआ है। सीएम जयराम ठाकुर के गृहक्षेत्र सराज में सबसे अधिक 82.39 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन

सरकाघाट निर्वाचन क्षेत्र में बेशक सबसे कम 68.60 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है लेकिन यह आंकड़ा पिछले चुनाव से .97 फीसदी अधिक है। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी अरिंदम चौधरी ने बताया कि शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो गया है। विधानसभा चुनाव के लिए 1,190 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। इ समें सबसे ज्यादा 145 मतदान केंद्र सराज विधानसभा में और सबसे कम 105 मतदान केंद्र बल्ह में स्थापित किए गए थे। करसोग विधानसभा क्षेत्र में 110, सुंदरनगर में 113, नाचन में 126, द्रंग में 132, जोगिंद्रनगर में 131, धर्मपुर में 107, मंडी में 111 तथा सरकाघाट में 110 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। 20 मतदान केंद्र पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित किए गए जबकि 2 मतदान केंद्र दिव्यांगों द्वारा संचालित किए गए । 21 मॉडल मतदान केंद्र बनाए गए थे। इसके लिए 4760 पीठासीन, सहायक पीठासीन व मतदान अधिकारियों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

विस क्षेत्र 2017 2022
----
करसोग 75.27 76.53
सुंदरनगर 75.84 77.29
नाचन 77.76 79.08
सराज 83.31 82.39
द्रंग 79.95 79.27
जोगिंद्रनगर 71.55 69.11
धर्मपुर 63.61 70.50
मंडी 75.2 74.00
बल्ह 79.51 77.78
सरकाघाट 67.23 68.60
------------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed