फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news 17 applied for Congress ticket in Mandi district

मंडी में कांग्रेस टिकट के लिए 17 ने किया आवेदन

Tue, 30 Aug 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news 17 applied for Congress ticket in Mandi district
करसोग विस क्षेत्र में कांग्रेस की टिकट के लिए आवेदन करते नेता। - फोटो : Mandi
मंडी। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के टिकटों पर दावेदारी के लिए होड़ लग गई है। जिला मंडी से अब तक कई दावेदार टिकट के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर चुके हैं। अब तक करीब 17 नेताओं ने दावेदारी जताई है।
विज्ञापन

जिले से दो महिलाओं ने भी दावेदारी जताई है। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. जेके आजाद ने आवेदन किया है। आजाद ने छात्र राजनीति में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी हराया है। सरकाघाट से युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर ने भी आवेदन किया है।
विज्ञापन

महिला जिला कांग्रेस की अध्यक्ष रिंकू चंदेल ने सरकाघाट जबकि सदर क्षेत्र के लिए पार्षद एवं अधिवक्ता अलकनंदा हांडा ने भी आवेदन किए हैं। जिला मंडी में दस विधानसभा क्षेत्र हैं। मंडी सदर से अधिवक्ता आकाश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, लाभ सिंह ने ऑनलाइन आवेदन किया है। नाचन क्षेत्र से नरेश चौहान, संजू डोगरा ने आवेदन किया है। करसोग क्षेत्र से जगत राम, पूर्व सीपीएस मनसा राम के बेटे महेशराज, रमेश, हीरामणि और पूर्ण चंद ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदरनगर से तीन बार पार्षद रहे नरेश सेन ने आवेदन किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सराज क्षेत्र से कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी ने ईमेल के जरिए प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को अपना आवेदन भेजा है। उधर, बल्ह क्षेत्र से पूर्व मंत्री रहे पीरु राम चौधरी के पुत्र पूर्व जज महंत राम चौधरी ने आवेदन किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed