फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi Meenakshi Death Case Mandi Meenakshi Death Case family members of deceased appealed to arrest the accuse

Mandi Meenakshi Death Case: मृतका मीनाक्षी के परिजन बोले, ससुरालियों को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस

Mon, 29 Apr 2024 04:30 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 29 Apr 2024 04:30 PM IST
सार

बीती 15 अप्रैल को बल्ह थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गुटकर में 30 वर्षीय मीनाक्षी की घर की छत से गिरने के कारण हुई मौत मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ आज परिजनों ने एसपी मंडी से मुलाकात की और आरोपियों को जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Mandi Meenakshi Death Case Mandi Meenakshi Death Case family members of deceased appealed to arrest the accuse
डिजाइन फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

बीती 15 अप्रैल को बल्ह थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गुटकर में 30 वर्षीय मीनाक्षी की घर की छत से गिरने के कारण हुई मौत मामले में पुलिस ने धारा 302 के तहत मुकदमा तो दर्ज कर दिया है, लेकिन अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतका मीनाक्षी के मायके वालों ने आज एसपी मंडी साक्षी वर्मा से मुलाकात करके आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की गुहार लगाई।

विज्ञापन


विज्ञापन


मृतका के मायके वालों ने पुलिस पर लगाए आरोप
मां सत्या शर्मा और भाई जतिन शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी बहन की हत्या हुई है और इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई है। पुलिस ने धारा 302 के तहत भी मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल नहीं की जा रही है। बल्ह थाना पुलिस इस मामले में लगातार ढील बरत रही है। पुलिस को जो-जो बातें बताई गई उसके तहत कोई भी जांच नहीं हो रही है। मीनाक्षी अपने घर की बातें कभी भी मायके वालों को नहीं बताती थी, लेकिन अपनी दोस्तों के साथ हर बात शेयर करती थी। इसकी सारी जानकारी उनके पास मौजूद है और पुलिस फिर भी इस तरह से अपनी जांच को आगे नहीं बढ़ा रही है। इन्होंने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करके मामले की जांच को तेज करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज किया
वहीं, जब इस बारे में एसपी मंडी साक्षी वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। मायके वालों ने मिलकर जो कुछ बातें रखी हैं उनपर भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed