फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi-Kullu National Highway remained closed

Mandi News: मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग रहा बंद

Sun, 21 Sep 2025 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mandi-Kullu National Highway remained closed
पंडोह के निकट दवाडा में सड़क मार्ग को बहाल करने में जुटी मशीनरी। संवाद
पंडोह (मंडी) मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग मरम्मत कार्य के चलते रविवार को भी यातायात के लिए बाधित रहा। सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। यात्री वाहनों के साथ-साथ अन्य मालवाहक वाहनों की कतारें लग गई। यात्रियों समेत वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कीरतपुर-मनाली फोरलेन निर्माण के कारण मंडी से कुल्लू तक का सफर पिछले कई महीनों से दिक्कतों भरा बना हुआ है। पंडोह से झलोगी तक कई जगहों पर अब भी केवल एकतरफा यातायात ही संभव हो पा रहा है। हालांकि एनएचएआई की ओर से कुछ स्थानों पर सड़क को चौड़ा कर दोतरफा यातायात बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। फिर भी लोगों को पैदल सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कई लोग गाड़ियों में ही सड़क खुलने का घंटों इंतजार करते रहे। एनएचएआई ने मरम्मत कार्य के दौरान वाहनों को हनोगी और दवाडा टनल पर रोकने के बजाय 9 मील और हनोगी टनल से पीछे ही रोका।
विज्ञापन


पुलिस टीम रही तैनात
पुलिस की टीम लगातार मौके पर मौजूद रही और यातायात को संभालने का प्रयास करती रही। जगह-जगह पर पुलिस कर्मी तैनात रहे ताकि जाम की स्थिति और न बिगड़े। इसी बीच, एनएचएआई की मशीनरी ने झलोगी फ्लाईओवर के पास सड़क से मलबा हटा दिया है। देर शाम तक मार्ग को दोतरफा यातायात के लिए बहाल होने की उम्मीद एनएचएआई अधिकारी जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता की नाराजगी
यात्रियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मरम्मत कार्य चरणबद्ध और सुनियोजित तरीके से किए जाएं। लोगों का कहना है कि बार-बार मार्ग बंद होने से आम जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। पंजाई निवासी टिकम राम ने बताया कि घर जाने के लिए हनोगी से थलौट तक का 8 किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ा। रास्ता बंद होने के कारण बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कुल्लू निवासी सुरेश ने बताया कि सुबह 11 बजे से जाम में फंसे हैं। दोपहर 2 बजे तक बच्चों के साथ गाड़ी में रुकना बहुत ही मुश्किल हो रहा है।
.......
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed