Himachal News: मंडी में पीएम मोदी के खिलाफ दीवारों पर लिखीं टिप्पणियां, एफआईआर दर्ज
नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के बीच मंडी शहर के इंदिरा मार्केट की छत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां लिखे जाने का मामला सामने आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के बीच मंडी शहर के इंदिरा मार्केट की छत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां लिखे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह सैर पर निकले लोगों की नजर आई लव मंडी स्थल के आसपास की दीवारों पर लिखी गई टिप्पणियों पर पड़ी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए।
स्थानीय निवासी चंदन वत्स ने पुलिस को शिकायत सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकत शहर का माहौल बिगाड़ने और लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास है। घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखने को मिली। उनका कहना है कि बाजार के बीचोंबीच इस तरह की आपत्तिजनक लिखावट से शहर की छवि धूमिल हुई है।
साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता है। इस मामले में थाना सदर मंडी में हिमाचल प्रदेश ओपन प्लेसेस (प्रिवेंशन ऑफ डिसफिगरमेंट) एक्ट, 1985 की धारा-3 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के साथ अन्य उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों का भी विश्लेषण कर रही है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।