फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi Hospital gets two life support ambulances

Mandi News: मंडी अस्पताल को मिलीं दो लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस

Fri, 24 Oct 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Mandi Hospital gets two life support ambulances
मंडी। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने को लेकर क्षेत्रीय अस्पताल प्रबंधन मंडी के आग्रह पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने तीन एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस भेंट की है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के लिए दाे और श्री लाल बहादुर मेडिकल कॉलेज नेरचौक के लिए एक एंबुलेंस भेंट की गई है। एंबुलेंस में वे सभी तरह के आधुनिक उपकरण मौजूद हैं जिससे मरीज की जान बचाई जा सके। हार्ट अटैक सहित अन्य गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाते समय बीच रास्ते में ही आवश्यक उपचार मिल पाएगा।
विज्ञापन

इस एंबुलेंस में ईसीजी मशीन, ऑक्सीजन सिलिंडर, वेंटिलेटर, मल्टी पैरा माॅनीटर, मरीज के शरीर से बह रहे अत्यधिक खून को रोकने के लिए सभी तरह के आवश्यक संसाधन और उपकरण मौजूद हैं। साथ ही एंबुलेंस में प्रशिक्षित तकनीशियन स्टाफ और चिकित्सक दल 24 घंटे सेवारत रहेगा। आधुनिक तकनीक से तैयार की गई इन एंबुलेंस से अब मरीजों को और बेहतर उपचार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में दो पुरानी 108 एंबुलेंस मरीजों की सेवा में तैनात थीं। काफी पुरानी होने के कारण इससे मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में तीमारदारों को परेशानी हो रही थी। आपातकाल में 108 एंबुलेंस मंडी जिले के दूरदराज इलाकों में पहुंच कर मरीजों विशेष कर गर्भवती महिलाओं के लिए किसी फरिश्ते से कम साबित नहीं थी। अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं में एंबुलेंस पलभर में मौके पर पहुंच कर मरीजों और घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पतालों में पहुंच कर उनकी जान बचाती रही है। एनएचएम की तरफ से एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस मिलने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल में अब चार एंबुलेेंस हो गई हैं।
....
मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया करवाने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने एनएचएम से आधुनिक तकनीक वाली एंबुलेंस की मांग की थी, जिसे एनएचएम ने पूरा किया है।
-डॉ. दिनेश ठाकुर, एमएस क्षेत्रीय अस्पताल मंडी
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed