फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi Himachal School Student Hanging on Hrtc Bus Video Viral

Video: मंडी में चलती एचआरटीसी बस के पीछे लटका मासूम, वीडियो देखकर अटक गई लोगों की सांसें; कार्रवाई की मांग

Wed, 11 Mar 2026 03:16 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 11 Mar 2026 03:16 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के पद्धर क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल का बच्चा एचआरटीसी बस के पीछे सीढ़ी पर लटककर सफर करता दिखा, जिसका वीडियो वायरल हो गया। वीडियो देखें और विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Mandi Himachal School Student Hanging on Hrtc Bus Video Viral
एचआरटीसी बस के पीछे लटका बच्चा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला मंडी के जोगिंद्रनगर उपमंडल से एक वीडियो सामने आया है। स्कूल पहुंचने की जिद में एक छोटा बच्चा एचआरटीसी के जोगिंद्रनगर डिपो की चलती बस के पीछे लगी सीढ़ी पर लटक कर सफर करता हुआ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने लोगों की सांसें रोक दी हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार,यह वीडियो इंस्टाग्राम के एक यूजर ने रिकॉर्ड किया है जो उसी रूट से गुजर रहा था। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चा बस की पिछली खुली सीढ़ी पर बैठा है। उसके पास न तो सुरक्षित बैठने की जगह है और न ही कोई सहारा। बस तीखे पहाड़ी मोड़ों से गुजर रही है, जहां एक सेकंड की भी चूक या झटका किसी बड़े और दर्दनाक हादसे का कारण बन सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। यह खौफनाक मंजर देखकर लोग हैरान हैं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। कई यूजर्स ने इस लापरवाही पर कड़ा रोष जताते हुए सूबे के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अड्डा प्रभारी जोगिंद्रनगर विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें इस वायरल वीडियो की जानकारी मिल गई है। यह बस जोगिंद्रनगर-गलमाठा-पद्धर रूट पर चलती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बस के ड्राइवर और कंडक्टर से पूछताछ की गई है और विभागीय जांच जारी है। उन्होंने बताया कि इस रूट पर चलने वाली यह बस पिछले 5 दिनों से रूट पर नहीं जा रही है और फिलहाल वर्कशॉप में इसका काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed