फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi has a strong identity in fashion after big cities

Mandi News: बड़े शहरों के बाद फैशन में मंडी की मजबूत पहचान

Sat, 18 Apr 2026 01:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mandi has a strong identity in fashion after big cities
फैशन के क्षेत्र में मंडी का देशभर में दूसरा स्थान
विज्ञापन

हर तरह की खरीदारी के लिए प्रदेश भर में मशहूर है शहर का भूतनाथ बाजार
बाजार में कपड़ा, मनियारी, पंसारी, दवाइयाें सहित हर तरह की सजी हैं दुकानें
बाहरी राज्यों व विदेशी मेहमान भी करते हैं पसंद के सामान की खरीदारी

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहर का भूतनाथ बाजार आज एक पूर्ण विकसित मल्टी मार्केट के रूप में पहचान बना चुका है, जो हर प्रकार की खरीदारी के लिए न केवल प्रदेश में बल्कि देश और विदेशों में भी प्रसिद्ध है। यहां शादी, जन्मदिन और मुंडन संस्कार जैसी आवश्यक सामग्री के साथ-साथ राशन, हार-श्रृंगार और दैनिक उपयोग के सामान की व्यापक रेंज उपलब्ध है। बड़ी संख्या में लोग अपनी जरूरतों की खरीदारी के लिए यहां पहुंचते हैं।
फैशन के क्षेत्र में भी भूतनाथ बाजार की अलग पहचान है। इसे देश के प्रमुख शहरों, विशेषकर मुंबई के बाद दूसरा महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। बड़े शहरों में लॉन्च होने वाले नए डिजाइन और फैशन के कपड़े और अन्य सामान मात्र दो से तीन दिनों के भीतर मंडी के इस बाजार में उपलब्ध हो जाते हैं, जिससे ग्राहकों की मांग तेजी से पूरी की जाती है।
विज्ञापन

बाजार के प्रवेश स्थल पर स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर इसकी लोकप्रियता को और बढ़ाता है। इसी कारण यह स्थान न केवल खरीदारी का केंद्र है, बल्कि धार्मिक पर्यटन का भी प्रमुख स्थल बन चुका है। देश-विदेश से लाखों पर्यटक वर्षभर बाबा भूतनाथ के दर्शन के लिए आते हैं और साथ ही बाजार से अपनी जरूरत का सामान भी खरीदते हैं। रियासत काल से ही यह बाजार लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करता आ रहा है। समय के साथ शिक्षा और जागरूकता बढ़ने के कारण बाजार का दायरा और भी विस्तृत हुआ है। कारोबारियों के अनुसार लगभग 50 वर्ष पहले भी यह बाजार हर जरूरत का सामान उपलब्ध करवाता था। पीढ़ी दर पीढ़ी व्यापारी इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं और यहां विभिन्न समुदायों के लोग व्यापार से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
भूतनाथ बाजार में कपड़ों का सबसे अधिक कारोबार होता है। दूरदराज से लोग यहां खरीदारी के लिए आते हैं। बाजार की एक विशेषता यह भी है कि यहां बाबा भूतनाथ, बालक रूपी और माता चिंतपूर्णी के मंदिर स्थित हैं। वर्तमान में इसे नामधारी बाजार के रूप में भी जाना जाने लगा है। -राजेश कुमार, कारोबारी
बॉक्स
भूतनाथ बाजार में शादी-विवाह से जुड़ी खरीदारी प्रमुख है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन के कपड़े, हार-शृंगार, सेहरा, पंचमेवा, दवाइयां, घड़ी मरम्मत सहित कई प्रकार की सेवाएं और सामान शामिल हैं। रियासत काल में यहां सीमित दुकानें थीं, लेकिन आज सभी व्यापारी शिक्षित और जागरूक हैं तथा ग्राहकों की पसंद के अनुसार हर प्रकार का सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। -सतीश महाजन, कारोबारी

बॉक्स 3
भूतनाथ बाजार को मल्टी मार्केट भी कहा जाता है। फैशन की दुनिया में इसे मुंबई के बाद दूसरा महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है, क्योंकि यहां ग्राहकों की मांग के अनुसार नया सामान दो-तीन दिनों के भीतर उपलब्ध हो जाता है। व्यापारियों का व्यवहार और उच्च गुणवत्ता के सामान के कारण यहां ग्राहकों से उचित और पारदर्शी मूल्य लिया जाता है। -गुरदित्त सिंह, कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed