फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi-Dharampur via Kotli road remained closed, people could not get bus facility

Mandi News: मंडी-धर्मपुर वाया कोटली सड़क रही बंद, लोगों को नहीं मिल पाई बस सुविधा

Sat, 14 Sep 2024 02:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 14 Sep 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Mandi-Dharampur via Kotli road remained closed, people could not get bus facility
स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर जाने के लिए प्रदर्शन के बीच इंतजार करते विद्यार्थी। संवाद
मंडी। सकोडी चौक हिंदू संगठनों के प्रदर्शन ने शहरवासियों के जीवन की रफ्तार को कुछ घंटों के लिए रोक दिया। इस दौरान मंडी-धर्मपुर वाया कोटली मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। इससे आने-जाने वाले हजारों लोगों, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और आम जनता को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, मंडी से बीर, तुंगल, कटेरू और बरयारा की ओर बसों की आवाजाही नियमित रूप से बनी रही।
विज्ञापन

जेल रोड की ओर आने वाली बसों को मंगवाई बाईपास और मंडी से कोटली-रिवालसर की ओर जाने वाली बसों को मंगवाई से कैहनवाल के रास्ते भेजा गया। बावजूद इसके मंडी से जेल रोड, तवांबड़ा, तल्याहड़, देवधार, कोटली, धर्मपुर, मंडप, रिवालसर, जाहू और सरकाघाट की ओर जाने वाली बसें समय पर नहीं मिल पाईं।
विज्ञापन


परेशानी भुगतभोगियों की जुबानी
विमला देवी, पधियूं: सुबह 9 बजे तलयाहड़ से मंगवाई बाइपास होकर सरकारी बस से मंडी आई थी। काम पूरा होने के बाद अब घर लौट रही हूं लेकिन सकोडी चौक पर चल रहे प्रदर्शन के कारण बसें जेल रोड से नहीं चल रही हैं, जिससे मुझे इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीनाक्षी देवी, कॉलेज छात्रा, मंडी: मैं अपनी माता जी को सरकाघाट छोड़ने के लिए जा रही हूं, लेकिन बसें न चलने के कारण अन्य यात्रियों के साथ मुझे इंतजार करना पड़ रहा है। अड्डा प्रभारी का कहना है कि बसें दोपहर तक जेल रोड से चलेंगी।

मीना ठाकुर, मझवाड़: सुबह 10 बजे मझवाड़ से मंडी आई थी, लेकिन अब सभी बसें मंगवाई बाइपास होकर जा रही हैं। यह रूट काफी लंबा है और घर पहुंचने में काफी देर हो जाएगी।

विद्यासागर, कोटली: मैं सुबह पोतों को छोड़ने के लिए मंडी आया था, लेकिन अब परिवार के साथ घर लौटने के लिए बस का इंतजार करना पड़ रहा है। निगम के कर्मचारियों का कहना है कि जेल रोड की ओर बसें दोपहर बाद चलेंगी।


जगदीश, कोटली: काम के चलते सुबह बीर बरयारा के रास्ते लिफ्ट लेकर मंडी आया था। 12 बजे तक काम पूरा होने के बाद अब घर लौटना है, लेकिन जेल रोड बंद होने के कारण मंगवाई बाइपास से जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed