{"_id":"693da7bb50a21a8ea7081b37","slug":"mandi-cuisine-makes-a-special-mark-at-the-national-street-food-festival-mandi-news-c-90-1-ssml1045-179253-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल में मंडी के व्यंजनों ने बनाई खास पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल में मंडी के व्यंजनों ने बनाई खास पहचान
विज्ञापन
मंडी। प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजन सिड्डू अब राजधानी दिल्ली में भी लोगों की पसंद बनता नजर आ रहा है। भारतीय राष्ट्रीय स्ट्रीट वेंडर्स संघ की ओर से दिल्ली में आयोजित नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल में मंडी के व्यंजनों ने खास पहचान बनाई।
यह फूड फेस्टिवल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम परिसर में आयोजित किया जा रहा है। यहां मंडी की अंजू शर्मा ने हिमाचली पारंपरिक व्यंजनों का स्टॉल लगाया है। उनके स्टॉल पर सिड्डू, गलगल का खट्टा, सोयाबीन कचौरी और सीरा (हिमाचली हलवा) जैसे व्यंजनों को चखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों से आए लोग पहली बार हिमाचल के इन पारंपरिक स्वादों से रूबरू हो रहे हैं। खास तौर पर मंडी का सिड्डू लोगों को खूब भा रहा है। अंजू शर्मा ने बताया कि वह मंडी में भी सेरी मंच पर नियमित रूप से सिड्डू का स्टॉल लगाती हैं, जहां दूर-दूर से लोग सिड्डू खाने के लिए पहुंचते हैं। दिल्ली के इस फूड फेस्टिवल में भी लोगों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है।
विज्ञापन
इस फूड फेस्टिवल के जरिए हिमाचल प्रदेश, खासकर मंडी जिले की पारंपरिक खान-पान संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। ऐसे आयोजन स्थानीय स्वाद और संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ छोटे कारोबारियों के लिए भी नए अवसर पैदा कर रहे हैं।