{"_id":"6acf82c89c528fad5602e632","slug":"mandi-college-team-secured-second-place-in-the-inter-college-kho-kho-championship-mandi-news-c-90-1-mnd1001-217581-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अंतर महाविद्यालय खो-खो चैंपियनशिप में मंडी कॉलेज की टीम दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अंतर महाविद्यालय खो-खो चैंपियनशिप में मंडी कॉलेज की टीम दूसरे स्थान पर
विज्ञापन
सराज कॉलेज लंबाथाच में 6 से 8 अक्तूबर तक हुई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी की खो-खो टीम ने अंतर महाविद्यालय खो-खो चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान हासिल किया है। राजकीय महाविद्यालय सराज लंबाथाच में 6 से 8 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में टीम ने शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने टीम के सभी खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। टीम प्रभारी डॉ. अनुज कुमार ने भी खिलाड़ियों के खेल कौशल और खेल भावना की प्रशंसा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि महाविद्यालय के चार खिलाड़ी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
उन्होंने खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भी शुभकामनाएं दीं। शारीरिक शिक्षा विभाग की सहायक आचार्य डॉ. अंजू शर्मा ने टीम की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इस तरह की सफलताएं अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन
..........