फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi College Student Murder Case DSP Vows to Secure Conviction Crowd Demands Death Penalty

मंडी कॉलेज छात्रा हत्याकांड: डीएसपी बोले- सजा दिलाएंगे, भीड़ बोली- फांसी दो; लाठियां लेकर पहुंचे ग्रामीण

Tue, 14 Apr 2026 01:00 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 14 Apr 2026 01:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में कॉलेज छात्रा की हुई निर्मम हत्या ने सबको झकझोर कर रख दिया है। गुस्साए ग्रामीण हाथों में लाठियां लेकर आरोपी को सबक सिखाने के लिए मौके पर पहुंचे थे। भीड़ से आरोपी को सुरक्षित निकालना भी पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Mandi College Student Murder Case DSP Vows to Secure Conviction Crowd Demands Death Penalty
मृतक छात्रा/पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर पंचायत के बैंजी गांव में सुबह करीब सवा नौ बजे दिल दहला देने वाली घटना के बाद आसपास के क्षेत्र के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीण हाथों में लाठियां लेकर आरोपी को सबक सिखाने के लिए मौके पर पहुंचे थे। आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। भड़के लोगों को शांत करते हुए डीएसपी संजीव कुमार गौतम ने कहा कि आरोपी को काननून सख्त सजा दिलवाएंगे, लेकिन भीड़ ने फांसी देने की मांग कर दी।

विज्ञापन


भीड़ से आरोपी को सुरक्षित निकालना भी पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। पुलिस ने घेरे में लेते हुए आनन फानन में आरोपी को गाड़ी में बिठाया और सुरक्षित ले गए। हालांकि, पहले ही ग्रामीण अपना गुस्सा आरोपी पर निकाल चुके थे, लेकिन लाेगों का गुस्सा शांत नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन


इससे पहले निर्मम हत्या से भड़के लोगों ने अपने स्तर पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। नालों और झाड़ियों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। गेहूं के खेतों को भी ग्रामीणों ने छान मारा। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। आरोपी भाग न सके, इसलिए ग्रामीणों ने चारों ओर से घेरा डाल रखा था। ग्रामीणों ने आरोपी की धुनाई कर दी। इसी दौरान पुलिस टीम नगला नाला में पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गुस्साए ग्रामीणों से छुड़ाया। गुस्साई भीड़ आरोपी को उनके हवाले करने की मांग करते रही। पुलिस अधिकारियों ने बड़ी मुश्किल से भीड़ को शांत किया और आरोपी को कड़ी सजा दिलवाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की अलग-अलग टीमों ने किया कार्य
घटना के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कार्य किया। कुछ ने मौके पर घटनास्थल पर स्थिति संभाली। जबकि, कुछ ने आरोपी की तलाश जारी रखी। इसी बीच पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस ने इस मामले में भीड़ के भड़कने की आशंका को देखते हुए भी पुख्ता तैयारी कर रखी थी, लेकिन स्थिति काबू में रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed