फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Man injured in monkey attack, admitted to hospital

Mandi News: बंदरों के हमले से व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती

Thu, 02 Jan 2025 08:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 02 Jan 2025 08:15 AM IST
विज्ञापन
Man injured in monkey attack, admitted to hospital
बंदरों के हमले से घायल व्यक्ति अस्पताल में उपचाराधीन। -संवाद 
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल की भरौरी पंचायत के बरतो गांव निवासी रोशन लाल को बंदरों ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। वह भरौरी से अपने घर की ओर करीब 5:30 बजे जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। उनके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग जब उनके पास पहुंचे तो बंदर भाग गए। इसके बाद रोशन लाल को नागरिक अस्पताल धर्मपुर में उपचार के लिए भर्ती किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि भरौरी, छपाणु और धर्मपुर बाजार में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। वे लोगों के घरों और दुकानों से सामान और खाने की चीजें उठा रहे हैं। बंदर घरों की छतें उखाड़कर आटा, चावल और रोटियां ले जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं। भरौरी पंचायत की प्रधान नीता ठाकुर, धर्मपुर पंचायत की प्रधान ज्योति देवी और अन्य ने वन विभाग से उत्पाती बंदरों को पकड़ने की मांग की है। साथ ही, घायल व्यक्ति को उचित मुआवजा देने की भी अपील की है।
विज्ञापन

धर्मपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि बंदरों के हमले से घायल व्यक्ति की उपचार में पूरी सहायता की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए जल्द ही एक टीम बुलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed