फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   man injured in bike accident

गणेश चौक में तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को कुचला, शिमला रेफर

Tue, 04 Oct 2016 10:28 PM IST
मंडी
मंडी Updated Tue, 04 Oct 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
man injured in bike accident
चैलचौक के गणई चौक के पास बाइक की टक्कर से घायल वृद्घ। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
गोहर (मंडी)। चैलचौक-गोहर सड़क पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पर चल रहे राहगीर को टक्कर मार दी। जिससे राहगीर की टांग, बाजू और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल राहगीर की पहचान चीगू राम निवासी बणी के रूप में पुलिस ने की है। जिसे नागरिक चिकित्सालय गोहर से मंडी रेफर किया गया है। जहां से उसे शिमला रेफर किया गया है। हादसे में बाइक चालक खेमराज भी जख्मी हुआ है। जिसका उपचार नागरिक चिकित्सालय गोहर में चल रहा है। पुलिस ने हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है तथा छानबीन शुरू कर दी है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह बाइक नंबर एचपी 32 ए- 6324 पर सवार होकर खेमराज निवासी नांवग्राम चैलचौक से गोहर की ओर तेज रफ्तार से जा रहा था कि गणेश चौक के पास सड़क किनारे चल रहे बणी निवासी चीगू राम को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल वृद्ध के बाजू, टांग और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। सड़क पर लहूलुहान चीगू राम को देख ग्रामीणों ने तुरंत 108 को फोन किया और उसे सिविल अस्पताल गोहर भर्ती किया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद मंडी रेफर किया गया। मंडी से चीगू राम को शिमला रेफर किया गया। एसएचआ गोहर चांद किशोर ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed