{"_id":"6a81fb9bc4afed0c7300931d","slug":"main-pipeline-damaged-in-chalal-thousands-of-liters-of-water-flowing-to-waste-mandi-news-c-90-1-mnd1011-209287-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चलाल में मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, व्यर्थ बह रहा हजारों लीटर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चलाल में मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, व्यर्थ बह रहा हजारों लीटर पानी
Mon, 17 Aug 2026 11:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:30 AM IST
विज्ञापन
चलाल के पास मुख्य पाइप लाइन से बहता पानी फोटो संवाद
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर उपमंडल के चलाल क्षेत्र के पास जल शक्ति विभाग की मुख्य पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। पाइपलाइन से लगातार हो रहे तेज रिसाव के कारण रोजाना हजारों लीटर साफ पानी नाली में बहकर बर्बाद हो रहा है।
इससे जहां एक तरफ विभागीय व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों को नियमित पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी विक्रम सिंह, रमेश चंद, बाबूलाल आर्य और श्याम सिंह चौहान ने बताया कि मुख्य पाइप टूटने से पानी का तेज बहाव हो रहा है। यदि इसे समय रहते ठीक नहीं किया गया तो पानी की बर्बादी के साथ-साथ सड़क के किनारे मिट्टी धंसने और आवाजाही प्रभावित होने का बड़ा खतरा बन जाएगा। ग्रामीणों ने मांग की है कि विभाग तुरंत कर्मचारियों को मौके पर भेजकर मरम्मत करवाए और इसका स्थायी समाधान निकाले।
हालांकि मामला संज्ञान में आते ही उपमंडलाधिकारी धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने जल शक्ति विभाग को तुरंत मौके का जायजा लेकर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को ठीक करने के कड़े निर्देश दिए हैं ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और सुचारु आपूर्ति बहाल हो।