फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mahunag Zone Under-19 Boys' Tournament Begins in Pangna

Mandi News: पांगणा में मांहूनाग जोन अंडर-19 बाल टूर्नामेंट शुरू

Mon, 31 Aug 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mahunag Zone Under-19 Boys' Tournament Begins in Pangna
करसोग (मंडी)। पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगणा में सोमवार को मांहूनाग जोन अंडर-19 बाल खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष हेमराज, उपाध्यक्ष चंपा देवी और समिति के अन्य सदस्यों ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जोन मांहूनाग के ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। टूर्नामेंट में मांहूनाग जोन के विभिन्न स्कूलों की अंडर-19 बॉयज टीमें भाग ले रही हैं। खिलाड़ी अगले तीन दिनों तक विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष हेमराज सहित अन्य सदस्यों ने विद्यार्थियों के हित में 35 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संजय कुमार, ग्राम पंचायत पांगणा की प्रधान शारदा चौहान, बीडीसी सदस्य उर्मिला चौहान, सेवानिवृत्त नेवी अधिकारी दयानंद ठाकुर, ग्रामीण बैंक प्रबंधक युवराज और सेवानिवृत्त प्रवक्ता डोला सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed