{"_id":"573ca6744f1c1bd41aac71f8","slug":"mahunag-fare","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुमके-झुमके कानों रे झुमके पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुमके-झुमके कानों रे झुमके पर झूमे दर्शक
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 18 May 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्तरीय माहूंनाग मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या विक्की चौहान के नाम रही। विक्की चौहान एक से बढ़कर एक शानदार गाने गाकर दर्शकों को खूब झुमाया। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल गौरव से अलंकृत ठाकुर मान सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन
सांस्कृतिक संध्या के स्टार गायक कलाकार विक्की चौहान के मंच पर पहुंचते ही करसोग की जनता ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने भाईजी बात है ऐसी, होर भाईजी ठीक ठाक दर्शकों को नचाया। चमचमांदे तेरे दांदडू बाठनिये, झुमके-झुमके कानों रे झुमके, लच्छी-लच्छी लोग गंलादे, इस गराई देया लंबरा हो प्रस्तुत कर सांस्कृतिक संध्या में समां बांध दिया।
विज्ञापन
विक्की चौहान के बाद रोशनी शर्मा कुमारसेन ने महा माईये खेगसु माईये, रिमझिम-रिमझिम पाने बरसा गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। वहीं, महेंद्र ठियोग ने पारो आया बंजारा, ठियोग री छोरिये गाकर दर्शकों को नचाया। इस अवसर पर एसडीएम विवेक चौहान, नायब तहसीलदार रविंद्र, प्रधान मंदिर कमेटी राम सिंह, प्रधान मेला कमेटी घनश्याम शर्मा सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन