फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Maharishi Shukdev will leave for Thatta on February 13 for Mahashivratri.

Mandi News: महाशिवरात्रि के लिए 13 फरवरी को रवाना होंगे महर्षि शुकदेव थट्टा

Wed, 04 Feb 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Maharishi Shukdev will leave for Thatta on February 13 for Mahashivratri.
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में भाग लेने के लिए देवी-देवताओं के कारदारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। महाशिवरात्रि के लिए रवाना होने का शेड्यूल भी अधिकतर देवी-देवताओं का जारी हो गया है। प्रमुख स्थान रखने वाले महर्षि शुकदेव थट्टा 13 फरवरी को अपने मंदिर से रवाना होकर भ्यूली स्थित अपनी कोठी में पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

इसके उपरांत 14 फरवरी को देव कमरुनाग सहित अन्य छह देवी- देवताओं के साथ विधिवत रूप से महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल होंगे। महर्षि शुकदेव थट्टा को राजबेहड़े में अहम स्थान दिया गया है। करीब 28 सालों से महर्षि शुकदेव यहीं पर विराजमान रहते हैं। दिन के समय पड्डल में प्रस्थान करते हैं। इनका प्राचीन नाम (श्री देव थट्टी मंडघयाल) है। श्री देव कमरुनाग के बाद राजदरबार मंडी में महर्षि शुकदेव थट्टा का छह नरोल देवियों के बाद तीसरा स्थान माना गया है। श्री शुकदेव ऋषि थट्टा को संतान प्राप्ति और बारिश का देवता माना जाता है।
विज्ञापन


......13 फरवरी को महर्षि शुकदेव ऋषि थट्टा मूल स्थान देवरी से रवाना होंगे। करीब 47 किलोमीटर का सफर तय कर अपने देवलुओं के साथ पहुंच कर भ्यूली स्थित अपनी कोठी में विराजमान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मोहन लाल, वजीर, महर्षि शुकदेव ऋषि थट्टा
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed