{"_id":"5f78b3198ebc3e91b7101062","slug":"love-jihad-vhp-protest-against-conversion-mandi-news-sml3471642166","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव जिहाद, धर्मांतरण के खिलाफ विहिप का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव जिहाद, धर्मांतरण के खिलाफ विहिप का प्रदर्शन
विज्ञापन
मंडी में विहिप के कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए। संवाद
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी/सुंदरनगर (मंडी)। विश्व हिंदू परिषद मंडी और सुंदरनगर ने शनिवार को प्रदेश में बढ़ते लव जिहाद, धर्मांतरण और गो तस्करी आदि का विरोध जताकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उपमंडलाधिकारियों के माध्यम से राज्यपाल और हिमाचल सरकार को ज्ञापन भेजा।
जिला अध्यक्ष रोहताश वर्मा ने बताया कि विधानसभा से पारित धर्म की स्वतंत्रता विधेयक 2019 जैसा कठोर कानून होने के बावजूद विशेष समुदाय के लड़के धोखा देकर और बहला फुसला कर हिंदू लड़कियों का शोषण कर रहे हैं। ऐसी ही दो घटनाएं लॉकडाउन में शिमला जिले में ध्यान आई हैं। यहां पीड़िता की शिकायत के बावजूद पुलिस प्रशासन ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। विश्व हिंदू परिषद ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
कहा कि हिंदुओं को सेवा की आड़ तथा पैसे का लालच देकर जगह-जगह अवैध होम चर्च खोलकर धर्मांतरण के लिए उकसाया जा रहा है। परिषद ने सरकार को चेताया है कि अगर शीघ्र ही कोई ठोस कार्रवाई न की गई तो विश्व हिंदू परिषद हिंदू समाज के सहयोग से जन आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर शमशेर ठाकुर, महेंद्र चंदेल, कृष्ण वर्मा, रजनी ठाकुर, नरेश वर्मा, विजय सोनी, सुरेश ठाकुर, कमल सिंह, भरत शर्मा और प्रचारक विजय शर्मा भी मौजूद रहे।