{"_id":"667d4d4f426113a3ad08cf27","slug":"local-people-and-tourism-should-not-go-to-the-banks-of-beas-mandi-news-c-90-1-ssml1025-129650-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ब्यास किनारे न जाएं स्थानीय लोग और पर्यटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ब्यास किनारे न जाएं स्थानीय लोग और पर्यटन
Fri, 28 Jun 2024 04:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
मंडी। एसडीएम मंडी सदर ओमकांत ठाकुर ने बताया कि लारजी जल विद्युत परियोजना प्रबंधन द्वारा डैम में जमा सिल्ट को निकालने के लिए 30 जून सुबह 6 बजे से 1 जुलाई सुबह 6 बजे तक डैम के सभी गेट खोले जाएंगे। इस कारण ब्यास नदी में मंडी की ओर पानी अधिक मात्रा में आने की संभावना है। ऐसे में लोग और पर्यटक ब्यास किनारे न जाएं और न ही अपने पशुओं को छोड़ें।
एसडीएम ने नदी के आसपास की पंचायतों के प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि वे इसका अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि किसी तरह का जान व माल का नुकसान न हो। उन्होंने बताया कि आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध पूर्ण कर लिए गए हैं, तथा सभी लाइन डिपार्टमेंट को लोगों की सहायता के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। संवाद