फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Liquor contracts remained open till late evening in Mandi

मंडी में देर शाम तक खुले रहे शराब ठेके

Thu, 28 Oct 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Liquor contracts remained open till late evening in Mandi
मंडी शहर की एक शराब ठेके से शराब खरीदते लोग। - फोटो : Mandi
मंडी। संसदीय उपचुनाव से पूर्व प्रदेश सरकार ने प्रदेशभर में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाते हुए शराब ठेकों को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

वीरवार सायं पांच बजे के बाद मंडी शहर में बंद का कोई असर नहीं देखा गया। शराब के ठेके देर सायं तक खुले रहे। इस दौरान दो-तीन के झुंडों में लोगों को शराब की दुकानों पर शराब खरीदते देखा गया।
इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से किसी तरह के कोई इंतजाम या सख्ती नहीं देखी गई। वीरवार सायं साढ़े पांच बजे जैंचू नौण मंडी पर खुले शराब के ठेके पर एक व्यक्ति को शराब खरीदते देखा गया।
विज्ञापन

5:35 पर इसी स्थान से कुछ दूरी पर देसी शराब की दुकान पर भी प्रवासी मजदूर को शराब के लिए पैसे निकालते देखा गया। अंधेरा होने के साथ-साथ ठेकों पर लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सायं पौने छह बजे के करीब इंदिरा मार्केट के सामने शराब का ठेका खुला था। शहर के सकोहडी पुल पर खोले शराब ठेके पर भी दो लोगों को शराब खरीदते देखा गया।
कार्रवाई के लिए न तो पुलिस की तैनाती रही और न ही प्रशासन की तरफ की कोई छापा मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed