फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Library opened in Baihana, councilor inaugurated it

Mandi News: बैहना में खुला पुस्तकालय, पार्षद ने किया उद्घाटन

Thu, 02 Jan 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Library opened in Baihana, councilor inaugurated it
नगर निगम के बैहना में पुस्तकालय का उद्घाटन के मौके पर पार्षद कृष्ण भानु व अन्य। संवाद
बैहना (मंडी)। नगर निगम के पार्षद कृष्ण भानु ने बैहना में बल्ह वैली पुस्तकालय का उद्घाटन किया। अब वार्ड के युवा पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। उन्हें नेरचौक तथा जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

पार्षद कृष्ण भानु ने कहा कि युवा पीढ़ी बेहतर माहौल में पढ़कर अपना भविष्य संवार सकेगी। अभिभावक भी बच्चों को पुस्तकालय में तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित करें। इस पुस्तकालय में एक साथ 25 युवा बैठ सकेंगे। भविष्य में इसकी क्षमता को बढ़ाया जाएगा। पुस्तकालय में तैयारी करने के लिए 500 रुपये मासिक शुल्क रखा गया है।
विज्ञापन

वाई-फाई सुविधा से लैस इस पुस्तकालय में युवा बेहतर माहौल में पढ़ाई कर सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने एक बार फिर बैहना वार्ड को गृहकर तथा अन्य शुल्क से करीब दो साल तक बाहर रखने की बात कही। इस मौके पर पूर्व उपप्रधान मुन्नी लाल, पूर्व बीडीसी सदस्य भूपेंद्र राव, महिला मंडल प्रधान मीरा रावत, बल्ह भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष जीवन लाल और सचिव कुंदन सहगल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

महापौर और उपमहापौर नहीं हुए शामिल
बैहना वार्ड में पुस्तकालय के उद्घाटन के अवसर पर महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा, उप महापौर माधुरी कपूर उपस्थित नहीं हुए। कुछ माह पूर्व महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा के कर कमलों से पुस्तकालय के उद्घाटन की तैयारी की गई थी। अब स्थानीय पार्षद ने स्वयं ही पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर पार्षद हरदीप सिंह राजा, वीरेंद्र आर्य और सहायक अभियंता मौजूद रहे। महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा का कहना है कि वह अयोध्या से सुबह ही लौटे हैं। पुस्तकालय के उद्घाटन की जानकारी नहीं थी।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed