फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Letters written to all the schools, panchayats of the area for admission in the college

कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए क्षेत्र के सभी स्कूलों व पंचायतों को लिखे पत्र

Sat, 24 Jul 2021 08:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Letters written to all the schools, panchayats of the area for admission in the college
धर्मपुर(मंडी)। धर्मपुर कॉलेज के प्राचार्य रिखी राम कौंडल ने महाविद्यालय में स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ाने के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है।
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्र के सभी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को एक पत्र जारी कर उनसे आग्रह किया है कि वे अपनी अपनी पाठशालाओं से जमा दो से पास हुए बच्चों को राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में दाखिला लेने के लिए प्रेरित करें, वहीं उन्होंने इसके साथ क्षेत्र की सभी पंचायतों को भी पत्र भेजकर यह आग्रह किया कि वे अपनी-अपनी पंचायतों के बच्चों को इस महाविद्यालय में प्रवेश के लिए कहें।
उन्होंने बताया कि यहां सभी विषयों के प्रवक्ता मौजूद हैं और नैक राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यापन परिषद की ओर से किए गए मूल्यांकन में महाविद्यालय को बी ग्रेड प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के पुस्तकालय में लगभग 5 हजार पुस्तकों का संग्रह है तथा पुस्तकालय में एक साथ 200 विद्यार्थी बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं और ऑनलाइन पढ़ाई के लिए 6 कंप्यूटरों की व्यवस्था है । उन्होंने लिखा है कि महाविद्यालय की सूचना और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला में 13 कंप्यूटर उपलब्ध हैं, वहीं महाविद्यालय में स्मार्ट क्लास रूम है और एक वर्चुअल क्लास रूम भी है जिसमें किसी विषय का अध्यापक न होने की स्थिति में दूसरे महाविद्यालय से अध्यापक ऑनलाइन पढ़ा सकते हैं । वहीं लड़कियों के सामूहिक कमरे में सेनेटरी नैपकिन वैडिंग मशीन की सुविधा उपलब्ध है। महाविद्यालय में एनसीसी, एनएसएस, रोबर एंड रेंजर, इको क्लब, रैड रिबन क्लब इत्यादि है और महाविद्यालय अपनी पत्रिका सोनधारा का वार्षिक प्रकाशन करता है। बीए, बीएससी, बीकाम के साथ साथ बीबीए, बीसीए सैल्फ फाइनांस की कक्षाएं शुरू कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed