{"_id":"573f41654f1c1b7056ac71f2","slug":"lepored-attack-on-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"भौरन में दिनदहाड़े आंगन से कुत्ते को उठा ले गया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भौरन में दिनदहाड़े आंगन से कुत्ते को उठा ले गया तेंदुआ
मंडी
Updated Fri, 20 May 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
तेंदुअा
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। बल्द्वाड़ा क्षेत्र के भौरन गांव में तेंदुए ने दिनदहाड़े एक कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। चौक पंचायत के भौरन गांव में कुछ दिनों के भीतर ही तेंदुआ कई लावारिस पशुओं को अपना शिकार बना चुका है। शुक्रवार को भौरन गांव में तेंदुए ने एक पालतू कुत्ते को शिकार बनाया।
विज्ञापन
भौरन गांव के रूप लाल ने कहा कि क्षेत्र में तेंदुआ दिनदहाड़े हमला कर रहा है। शुक्रवार को तेंदुए ने उनके कुत्ते को घर के आंगन से उठा लिया। पौने बारह बजे के करीब तेंदुआ कुत्ते पर झपटा। उन्होंने कुत्ते को बचाने का प्रयास किया लेकिन तेंदुआ कुत्ते को उठा कर जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों संजय ठाकुर, पदमनाथ, प्रवीण, विनोद, दिला राम, इंद्र देव ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। तेंदुए ने वीरवार देर शाम भी लावारिस गाय को शिकार बनाया है। गाय के शव को पक्षी नोच रहे हैं। इससे क्षेत्र में बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने विभाग से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन