{"_id":"6984df242e274e3a9a09b5bf","slug":"leopard-kills-25-goats-in-nalaut-village-of-bhanwas-mandi-news-c-90-1-ssml1045-184936-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भनवास के नलौट गांव में तेंदुए ने मार डालीं 25 बकरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भनवास के नलौट गांव में तेंदुए ने मार डालीं 25 बकरियां
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। ग्राम पंचायत भनवास के गांव नलौट में तेंदुए ने 25 बकरियों को हमला कर मार दिया। बीते मंगलवार रात के तेंदुए ने गोशाला में घुस कर बकरियों को मार दिया। जानकारी के अनुसार कौर सिंह की माता जय दासी मंगलवार शाम को रखालीधार स्थित गोशाला में भेड़-बकरियों को बंद कर घर लौट आई थीं। बुधवार सुबह जब वह पशुओं को चराने के लिए गोशाला पहुंचीं तो उन्होंने कई मवेशियों को मृत अवस्था में पाया। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना वन विभाग को दी है।
स्थानीय लोगों भूप सिंह, दिनेश कुमार, शेर सिंह ने बताया कि तेंदुए की सक्रियता से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। ग्रामीण रात के समय घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। क्षेत्र में तेंदुए का आतंक पहले से बना हुआ है और वह कई बार पशुओं को अपना निशाना बना चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मृत पशुओं का उचित मुआवजा देने और गांव के आसपास पिंजरा लगाने की मांग की है।
बल्ह घाटी के भडयाल में तेंदुए ने एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया था। सरकाघाट में तेंदुए के हमले में वन कर्मी घायल हो गया। उधर, डीएफओ सुरेंद्र कश्यप ने बताया कि स्थानीय वन बीट गार्ड को मौके पर भेज दिया गया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार 25 बकरियां मारी गई हैं। पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
0000